मुकम्मल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुकम्मल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 मई 2021

बल बढ़ता गया

दल बढ़ता गया,
बल बढ़ता गया,
हौसलों पे हो सवार,
मन बढ़ता गया..

कुछ तूने किया,
कुछ मैंने किया,
कुछ अपने आप,
मुकम्मल हो गया..

न थकें कभी,
न रुकें कभी,
हिमालय को भी,
फतह करें अभी..

दल बढ़ता गया,
बल बढ़ता गया.

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

तू लिख कर मुकम्मल कर दे मुझे

बिखरा हूं कई पन्नों में, समेट ले मुझे,
कि मैं एक किताब हूं, पढ़ ले मुझे,

चाहता हूं तेरे इश्क़ में 'ख़त' हो जाना,
तू लिख कर मुकम्मल कर दे मुझे.