विशाल_सरोज
Personal collection of poems, shayari, etc
रात
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
रात
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 31 मई 2021
एक दफ़ा आप इन्हें गले लगा लीजिए
राहों की दुश्वारियों का क्या कीजिए,
इन अंधेरी तन्हा रातों का क्या कीजिए,
इन्हें कभी कोई भी गले नही लगाता,
एक दफ़ा आप इन्हें गले लगा लीजिए.
गुरुवार, 27 मई 2021
इश्क़ में रात
रात न हुई
दुश्मन हुई कोई
इश्क़ में रात
इश्क़ में रात
रात न हुई
दुश्मन हुई कोई
इश्क़ में रात
मंगलवार, 25 मई 2021
फ़िर भी अभी एहतियात जरूरी है
तैयारियों की स्याह रात जरूरी है,
जंग से पहले मुलाक़ात जरूरी है,
ये तय है आखरी जंग तुमसे होगी,
फ़िर भी अभी एहतियात जरूरी है.
रविवार, 23 मई 2021
बेकसूर ही तड़प रहे है तुम बिन
कटती नही रातें तुम बिन,
करवटें बदल रहे है तुम बिन,
कोई हसीं ख़ता ही की होती,
बेकसूर ही तड़प रहे है तुम बिन.
इश्क़ में इश्क़ कर बैठे रात के साथ
तेरी याद गहराती है रात के साथ,
दर्द बढ़ता जाता है रात के साथ,
मुझे सख्त नपसंद थी रात, पर तेरे
इश्क़ में इश्क़ कर बैठे रात के साथ.
शनिवार, 22 मई 2021
चांद तन्हा पिघलता है
कभी तो रही होगी
मोहब्बत इनके बीच,
तभी तो..
दिन के सूनेपन में
सूरज तन्हा जलता है,
रात की खामोशी में
चांद तन्हा पिघलता है.
गुरुवार, 20 मई 2021
तेरे में हिस्से क़ायनात लिख दूं
तेरी बिंदी को दिन लिख दूं,
तेरे काजल को रात लिख दूं,
तू साथ देने का वादा तो कर,
तेरे में हिस्से क़ायनात लिख दूं.
हल्की धूप सी
रात के बाद ..
नई सुबह .. ..
बारिश के बाद,
हल्की धूप सी.
रविवार, 16 मई 2021
मेरे चांद सा तेरा चेहरा
रात के स्याह अंधेरे में,
मेरे चांद सा तेरा चेहरा.
गुरुवार, 13 मई 2021
क्रिकेट, पंचांग के बारे में बतलाए थे
कल रात ख्वाब में 'विश्वास' आए थे,
पानी की बोतल भी साथ लाए थे,
हुआ न मशवरा कोई कविता, शायरी का,
क्रिकेट, पंचांग के बारे में बतलाए थे.
सोमवार, 10 मई 2021
मैं रात का इंतज़ार करता हूं
जब तन्हाई से बात करता हूं,
तेरा ज़िक्र हर बार करता हूं,
तन्हाई तुझ में खोई रहती है,
मैं रात का इंतज़ार करता हूं.
परत दर परत
रात के सूनेपन में
खुद से मिलता हूं,
उघाड़ता हूं खुद को
परत दर परत .. ..
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021
थक कर रात सो जाती है
तेरी याद जो आती है,
बात ग़ज़ल हो जाती है,
जागता रहता हूँ मैं,
थक कर रात सो जाती है.
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021
अलसाई आंखों से दीदार तेरा
ख्वाबों की हसीन रात के बाद,
अलसाई आंखों से दीदार तेरा.
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)