मुलाक़ात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुलाक़ात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 अक्टूबर 2021

जो तुम हम से बात नही करते

इश्क़ करते हो, इज़हार नही करते,
याद करते हो, मुलाक़ात नही करते,

बताओ किस बात की सज़ा है ये,
जो तुम हम से बात नही करते.

मंगलवार, 25 मई 2021

फ़िर भी अभी एहतियात जरूरी है

तैयारियों की स्याह रात जरूरी है,
जंग से पहले मुलाक़ात जरूरी है,

ये तय है आखरी जंग तुमसे होगी,
फ़िर भी अभी एहतियात जरूरी है.

शनिवार, 22 मई 2021

ग्रहण कहकर कलंक लगाया होगा

किस शिद्दत से उसने बुलाया होगा,
कैसे वो उससे मिलने आया होगा,

सोचना! क्या गुज़री होगी उन पर,
जब तुमने एक हसीं मुलाक़ात को
ग्रहण कहकर कलंक लगाया होगा.

रविवार, 16 मई 2021

अब ख्वाबों में मिलेंगे

कुछ किताबों में मिलेंगे,
कुछ वादों में मिलेंगे,

बिखर गए है तेरे बिना,
अब ख्वाबों में मिलेंगे.

ज़िन्दगी रोक कर बैठा हूं

कल मिलने का वादा था,
तुम न आई, मैं आज भी,
कल को रोक कर बैठा हूं,

तुम आ जाओ लौट कर,
मैं आज भी तुम्हारे लिए,
ज़िन्दगी रोक कर बैठा हूं.

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021