विशाल_सरोज
Personal collection of poems, shayari, etc
मिट्टी
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
मिट्टी
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021
ऐ मेरे बुजुर्ग गांव
ऐ मेरे बुजुर्ग गांव,
तेरे अलाव की वो कहानियां,
तेरी नदियों में वो नहाना,
तेरे खेतो की वो फसले,
तेरे साथ मेरा वो बचपन,
तेरी मिट्टी की वो खुशबू,
मुझे हरदम याद आती है,
ऐ मेरे बुजुर्ग गांव.
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021
गांव अपना छोड़ आया
अनमोल खजाना छोड़ आया,
अपनी आजादी छोड़ आया,
मैं दो जून की रोटी को
गांव अपना छोड़ आया,
मिट्टी की सौंधी खुशबू,
आमों के बाग छोड़ आया,
नदिया का बहता पानी,
बूढ़ी मां को छोड़ आया,
पिंजरे से घर के खातिर,
मंदिर अपना छोड़ आया.
मैं दो जून की रोटी को,
गांव अपना छोड़ आया.
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)